UP: इस जिले में दो बड़े मामले, अफसर के खाते से उड़ाए 87 हजार रुपये, दूसरे मामले में लाखों की ठगी
Shamli News : साइबर ठगों ने जिला विकास अधिकारी के खाते से ऑनलाइन 87 हजार रुपये उड़ा दिए। वहीं, एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में साइबर के शातिरों ने जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास के बैंक खाते से ऑनलाइन 87 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर सेल को शिकायत की है। वहीं, जिले में एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई।
जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने शनिवार को साइबर सेल से की शिकायत में बताया कि दो दिन पहले 23 मार्च को वे एंड्रायड टीवी पर प्राइम वीडियो को एक्टिवेट करने की कोशिश की थी। उन्होंने गुगल के माध्यम से अमेजॉन प्राइम वीडियो हेल्पलाइन को सर्च किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने दो रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगना बताते हुए कहा कि वह अपने बॉस को एक्टिवेट करने के लिए बोल रहा है। बात करते हुए ही मोबाइल पर दूसरी कॉल आई। उस व्यक्ति ने अपने बॉस की कॉल बताते हुए रिसीव करने को कहा।
कॉल रिसीव करने पर उस व्यक्ति ने प्ले स्टोर में एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने पर मोबाइल पर अवधेश कुमार यादव के नाम से डिटेल ओपन हुई, लेकिन उसने पैसा नहीं डाला। डीडीओ के मुताबिक फिर उस व्यक्ति ने फोन पे से दो रुपये ट्रांसफर करने के लिए बोला। उसने कहा कि फोन पे के स्कैनर पर जाकर अपना एटीएम दस सेकंड के लिए स्कैन कर दें। उन्होंने कुछ सेकंड के लिए एटीएम कार्ड को स्कैनर के सामने रखा। कुछ देर बाद फिर फोन पर बताया कि उनके दो रुपये जमा हो गए और 24 घंटे में टीवी एक्टिवेट हो जाएगा।
उन्होंने अपना खाता चैक किया तो दो रुपये डेबिट होना पाया। डीडीओ का कहना है कि ठगी होने का अंदेशा होने पर उन्होंने हेल्पलाइन पर बात की और शुक्रवार को एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैकिंग ब्लॉक कर दी। इसके बाद भी शनिवार को धोखे से उनके बैंक खाते से ऑनलाइन 87,227 रुपये निकाल लिए गए। डीडीओ की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Husband Exposed: पति को प्रेमिका संग होटल से निकलते देख पत्नी ने खोया आपा, सरेराह जड़े थप्पड़, देखें तस्वीरें
नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी
शामली में एसपी के आदेश पर युवक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आदर्श मंडी थाने पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा बनत निवासी पूनम राणा ने एसपी अभिषेक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भतीजे की नौकरी लगवाने के लिए गांव भनेड़ाजट निवासी सुमित ने नौ लाख रुपये मांगे थे। पीड़िता का कहना है कि उसने जनवरी 2021 में सुमित को एक लाख रुपये का चेक दिया था। इसके बाद 50-50 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद दिसंबर 2021 में सुमित उन्हें लखनऊ ले गया और वहां उसके कहने पर 25 हजार रुपये खर्च किए गए। सुमित ने दो लोगों को रिश्तेदार बताकर मिलवाया और उन्हें 50 हजार रुपये और दिलवाए गए। इसके बाद दो लाख रुपये की और मांग की गई, जो उसके बताए हुए खाता नंबर में भेजे गए।
यह भी पढ़ें: पूर्व पार्षद के प्यार में हुई अंधी: तड़पते रहे जिगर के टुकड़े... पर हत्या होते देखती रही मां, नहीं पसीजा दिल
इसके बाद भी जब उसके भतीजे की नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी होने का पता चला। पीड़िता का कहना है कि इस प्रकरण की जांच पुलिस ने एक साल पहले ही पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर सुमित, संदीप निवासी खुदाबख्शपुरा थाना बड़गांव जिला सहारनपुर और राजीव निवासी गांव बलवा गुजरान थाना शामली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।