फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two crooks planning robbery arrested

लूट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two crooks planning robbery arrested
कांधला (शामली)। पुलिस ने कस्बे से दो बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को पुलिस पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस को नहर पटरी पर एक पेट्रोल पंप के पीछे बाग में दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम गगन व अनुज निवासी दोघट जिला बागपत बताया। थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने बताया कि बदमाश नहर पटरी पर लूट के इरादे से खड़े थे और राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे। गगन पूर्व में कैराना कोतवाली से तमंचा रखने के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कस्बे के बुढ़ाना रोड से भभीसा निवासी सौरव को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। चोर ने बताया कि उक्त बाइक को हरियाणा के पानीपत से चोरी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed