फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two cousins died due to electrocution in Shamli District of Uttar Pradesh

दर्दनाक: करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 09 Aug 2022 09:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 09:40 PM IST
सार

दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two cousins died due to electrocution in Shamli District of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौडा में घर में रखे पंखे में दौड़ रहे करंट से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी सुनील का छह वर्षीय पुत्र विक्रांत और धन्ना का सात वर्षीय पुत्र विनय मंगलवार सुबह करीब दस बजे धन्ना के मकान में खेल रहे थे। इसी बीच घर में बंद रखे पंखे को दोनों ने उठाने का प्रयास किया तो पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। दोनों मासूम बेहोश हो गए। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो आनन-फानन में पंखे के बिजली सप्लाई के तार हटाए। दोनों मासूमों को परिजन पहले बाबरी और फिर शामली के अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: यूपी पुलिस के सिपाही का शव मिलने से सनसनी, खेत में पड़ा मिला शव, जल्द खुलेगा पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।  पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने दोनों के शवों को गमगीन माहौल में दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed