फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two children died, one serious due to wall collapse in Kandhla

Shamli News: गली में खेल रहे थे बच्चे, अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत, एक गंभीर

Mon, 29 May 2023 10:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 10:14 AM IST
सार

शामली जनपद के कांधला में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। यहां गली में खेल रहे तीन बच्चे दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Two children died, one serious due to wall collapse in Kandhla
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में दीवार गिरने से घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित वार्ड नंबर-15 में जमील व आरिफ अपने परिजनों के रहते हैं। वहीं उनके मकान के पास नाजिम व उसके परिजनों ने एक प्लाट खरीदा हुआ है। रविवार दोपहर करीब एक बजे जमील की सात वर्षीय पुत्री जोया, उसका चार वर्षीय भाई नोनू व आरिफ का चार वर्षीय पुत्र अब्दुल गफ्फार घर के बाहर गली में खेल रहे थे। इसी दौरान नाजिम के प्लाट की दीवार गिर गई, जिसके नीचे तीनों बच्चे दब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ड्रोन से सर्वे पूरा, अब अवैध भवनों पर होगी कार्रवाई, सुबह से तेज हई धूप, दिन का तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और मलबे में दबे बच्चों को निकाला। हादसे में जोया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजन गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान अब्दुल गफ्फार की मौत हो गई, जबकि नोनू की हालत स्थिर बनी हुई है। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना की सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों के पुलिस कार्रवाई से इनकार करने के बाद पंचनामा भरकर बच्चों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। बाद में दोनों बच्चों के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed