फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two brothers of Shamli have drowned in the river in Haridwar and death of one youth

UP: शिवरात्रि पर दो घरों में मातम, पति का शव देख बेहोश हुई पत्नी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 26 Jul 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Jul 2022 09:51 PM IST
सार

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश हो गई। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि अनुज और चचेरा भाई तेज बहाव पानी में बह गए थे।

विज्ञापन
Two brothers of Shamli have drowned in the river in Haridwar and death of one youth
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार में चंडीघाट पर गंगाजल भर रहे शामली जिले के दो चचेरे भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। घंटों तलाश के बाद एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे युवक की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। मंगलवार को युवक का शव मोहल्ला बड़ीआल स्थित घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार के दिन युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की इच्छा मन में रखकर 23 जुलाई को मोहल्ला बड़ीआल निवासी 30 वर्षीय अनुज पुत्र हरिदास मोहल्ले के ही कुछ युवकों मुकेश सैनी, गौरव, सागर, मोनू व मालेंडी गांव निवासी चचेरे भाई रुद्राक्ष के साथ हरिद्वार गया था। साथियों ने बताया कि सोमवार सुबह अनुज व रुद्राक्ष चंडीघाट से गंगाजल भर रहे थे, तभी पैर फिसलने पर दोनों गंगा की तेज धारा में बह गए। शोरशराबा होने पर मौके पर मौजूद गोताखारों ने गंगा में दोनों की तलाश की तो कुछ समय बाद अनुज को बरामद कर लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, काफी प्रयासों के बाद भी रुद्राक्ष का कोई पता नहीं चल पाया था। 
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह अनुज का शव घर पहुंचा। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में गमगीन माहौल में युवक का धीमानपुरा स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज की पत्नी कोमल है गर्भवती 
अनुज का परिवार भी मूल रूप से मालेंडी का गांव का रहने वाला है। कई वर्ष पूर्व वह शामली आकर मोहल्ला बड़ीआल में रहने लगा था। अनुज की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन अभी तक कोई बच्चा न होने के कारण इसी मनोकामना को लेकर हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गया था। पति की मौत से पत्नी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और मां को रोता देख आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बताया गया कि अनुज की पत्नी फिलहाल गर्भवती है। 

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

रुद्राक्ष की पिछले साल ही हुई थी शादी
मालेंडी गांव निवासी रुद्राक्ष की पिछले साल ही शादी हुई थी। उसके गंगा नदी में डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट है। मंगलवार देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed