फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two-and-a-half-hour training for two-and-a-half hours

ढाई मिनट में भूले ढाई घंटे की ट्रेनिंग

Sat, 18 Nov 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sat, 18 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-hour training for two-and-a-half hours
meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए करीब ढाई घंटे तक चले प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के हर बिंदु के बारे में विस्तार से समझाया गया। बावजूद इसके जब जिलाधिकारी ने मतदान अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे, तो छह में से सिर्फ दो ही मतदान अधिकारी सही जवाब दे पाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर हुआ। ट्रेनर अजय बाबू शर्मा और अमित मलिक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी और जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने मतदान प्रक्रिया के बारे में समझाया। कहा कि 21 नवंबर को मंडी स्थल से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह मतपत्र, मतपेटी, मतदाता सूची, मुहर, अमिट स्याही, शुभिन्नक चिह्न आदि सहित मतदान की पूर्ण सामग्री लेकर जाएं। वहीं, मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान के लिए 16 विकल्पों का ध्यान रहे। इसके अलावा चैलेंज वोट, टेंडर वोट और निरस्त वोट के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। ताकि मतदान वाले दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को बारीकियां समझाई। फिर उन्होंने तीन महिला और तीन पुरुष मतदान अधिकारियों को मंच पर बुलाया। उनसे मतदान प्रक्रिया के बारे में पूछा, तो सिर्फ दो मतदान अधिकारी ही सही जवाब दे पाए। कहा कि ऐसी गलती मतदान वाले दिन नहीं होनी चाहिए, लिहाजा समय से आयोग के दिशा निर्देश गंभीरता से पढ़ लें। मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने के दौरान मतदान और पीठासीन अधिकारी अपने साथ आवश्यक दवाएं तथा सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े भी लेकर जाएं।


कांधला में बढ़ा एक मतदान बूथ
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद कांधला में मतदान स्थल संख्या-04 क हिंदू इंटर कॉलेज कांधला कमरा नंबर-05 अतिरिक्त मतदान स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed