{"_id":"680fce0f1a85994ab10332b4","slug":"two-accused-arrested-in-murder-of-farmer-shamli-news-c-26-1-sal1002-141071-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाने पर किसान की हत्या करने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। आदर्श मंडी पुलिस गांव नंगली जमालपुर में किसान मनोज की हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से धारदार हथियार बलकटी बरामद की है।
किसान मनोज की शनिवार रात को नलकूप पर ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई भूपेंद्र ने थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने हत्या करने के आरोपी उपेंद्र मुखिया और सुशील उर्फ अजय निवासी मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा बनत को मुजफ्फरनगर हाईवे पर गांव जलालपुर कट के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद हुई है। एसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी उपेंद्र ने बताया कि शनिवार रात को वह और सुशील अपने साथी बबलू उर्फ अनिरुद्ध निवासी मोहल्ला दुर्गापुरी बनत नलकूप पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसके व मनोज के बीच जमीन खरीदवाने के कमीशन को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बबलू व सुशील ने मनोज को पकड़ लिया और उसने गुस्से में नलकूप में रखी बलकटी उठाकर मनोज की गर्दन पर मार दी। इसके बाद वे तीनों मौके से भाग गए थे।