फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck collision killed in tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर

Sun, 21 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 21 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed in tractor-trolley
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन को गंभीर हालत के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती सराय से महिलाएं शनिवार सुबह छह बजे घर से कस्बा जलालाबाद निवासी चौधरी पप्पू के खेत में काम करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली दिल्ली-सहारनपुर रोड पर भारत कांटे के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से ट्राली मेें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक की इस जोरदार से ट्राली में बैठी सभी महिलाएं उछलकर इधर-उधर जा गिरी। हादसे में रूबी, ललिता, प्रीती, संतो, ममता,  शांति, ऋतु, हसीना, सरला, संतोष, ओमवती, गंगादेही, गीता, सकीला, सविता, सबीना सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं घायल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके चलते सभी ने घायल महिलाओं को 108 एंबुलेंस की सहायता से थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिनमें से चार महिलाओं को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, थाना प्रभारी नीरज सिंह का कहना है कि देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं आई थी। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, पत्नी गंभीर 
झिंझाना)। ऊन रोड परकाली माता मंदिर के निकट सड़क दुर्घटना में घायल दंपति में से पति की मौत हो गई। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गंगारामपुर खेड़की निवासी श्रीपाल और उनकी पत्नी झिंझाना से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। बाइक को श्रीपाल चला रहा था।

ऊन रोड पर काली माता मंदिर के निकट पहुंचने पर सामने से आए वाहन की लाइट की तेज रोशनी आंख पर पड़ने पर श्रीपाल को कुछ दिखाई नहीं दिया और सड़क पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में श्रीपाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शामली लाने के बाद मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाने पर घायल श्रीपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

श्रीपाल के भाई रामनाथ ने शनिवार को झिंझाना थाने पहुंचकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed