{"_id":"62507fe8b1e80931da468b9c","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-one-dead-shamli-news-mrt583750656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के गांव सकौती के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सहारनपुर के तीतरो थाना क्षेत्र के खंडलाना निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शोभाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर करनाल बेचने जा रहा था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि जितेंद्र के साथ उसका दोस्त अक्षय कुमार भी था। रास्ते में सकौती के निकट ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। अक्षय डीजल लाने के लिए पास के गांव चला गया। जितेंद्र इंजन की हवा निकालने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से जितेंद्र गंभीर घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की ट्रक चपेट में आकर मौत
झिंझाना। करनाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मध्य प्रदेश निवासी श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ बस से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में देवी-देवाताओं के दर्शनों के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के परिजनों के आने तक अन्य श्रद्धालु यहीं रुके हैं।
मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के थाना पिछोर व गांव काकरवा धुनी का रहने वाला करीब 55 वर्षीय सीताराम पुत्र पतुवा बस से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। बस में कई अन्य श्रद्धालु भी सवार थे। झिंझाना क्षेत्र में गाड़ीवाला चौक पर कुछ देर के लिए रुकी। यात्री बस से उतरकर लघुशंका के लिए चले गए। इस दौरान सीताराम सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को भी सूचना देकर बुलवा लिया है। समाचार लिखे जाने तक वह यहां नहीं पहुंचे थे। बस में सवार अन्य श्रद्धालु उनका इंतजार कर रहे थे।