शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
शामली। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी नित्यानंद राय ने पुलिसकर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक सितंबर से 31 अगस्त 2020 तक देश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की जानकारी देते हुए उनके कर्तव्य पथ पर कार्य करते हुए प्राण न्यौछावर करना बताया। इसके अलावा विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शौर्य गाथा की जानकारी दी। एसपी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया गया। इस दौरान शहीदों की स्मृति में शोक परेड भी की गई। कार्यक्रम में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सभी सीओ, प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर शलामी देते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर शलामी देते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में शहीद स्मारक- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर पुष्प चक्र लेकर श्रद्वांजली देने जाते एसपी नित्यानंद राय- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर पुष्प चक्र भेट कर श्रद्वांजली देते सीओ कैराना- फोटो : SHAMLI