{"_id":"578688c74f1c1ba64e13decc","slug":"treatments-were-giving-advice-to-raise-the-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे उपचार करने, दे आए पैसे के इंतजाम की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गए थे उपचार करने, दे आए पैसे के इंतजाम की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
cxz
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हेपेटाइटिस सी का प्रकोप फैलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलीपुर गांव में चिकित्सा कैंप लगाने तो पहुंची, मगर उपचार के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि यहां हेपेटाइटिस सी का पर्याप्त उपचार नहीं हो सकेगा, जिसके लिए तुम्हें मेरठ जाना होगा।
बुधवार को अलीपुर गांव के लोगों ने सीएमओ से मुलाकात कर गांव में फैली बीमारी और हालातों के बारे में अवगत कराया। ग्रामीण नासिर सादिक, मेहरबान, चौधरी उमरदीन, जाकिर और इन्ना ने कहा कि गांव में हेपेटाइटिस सी ( काला पीलिया) लगातार पांव पसार रहा है। इसके कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन किया कि जल्दी ही सहारनपुर से टीम बुलाकर गांव में कैंप लगवाया जाएगा। ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, नासिर सादिक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की जो टीम गांव में पहुंचकर जांच कर रही है, वह महज खानापूर्ति कर रही है। बीमार ग्रामीणों को दो चार टेबलेट देकर सीएचसी कैराना में जाकर इलाज कराने को कहा जाता है। वहां पर भी हेपेटाइटिस सी की जांच सुविधा नहीं है, जिस कारण ग्रामीणों से कहा जा रहा है सही इलाज कराना है, तो रुपयों का इंतजाम करके मेरठ चले जाओ।
सहारनपुर से चिकित्सकों की टीम बुलाई जाएगी। जिन दो गांवों में हेपेटाइटिस के मरीज मिले हैं, वहां कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी। - विनीता अग्निहोत्री, सीएमओ