Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   train news

Shamli News: उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन देरी से पहुंची, सवारियां हुईं परेशान

Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
train news
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 37 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की देरी से आगमन के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 4:53 बजे शामली पहुंचती है। मंगलवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से देरी से सुबह 6:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधीक्षक आशीष कुमार सैनी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। पहली स्पेशल ट्रेन शामली से शाम 7:00 बजे, जबकि दूसरी ट्रेन 10:55 बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह को बड़ौत नहीं आएंगे रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव : जयंत

शामली। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर छह नवंबर को प्रस्तावित रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और जयंत चौधरी का कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली–शामली और शामली–दिल्ली के बीच नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जानी थी।
रालोद विधायक अजय कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम स्थगित होने से दोनों ट्रेनों के संचालन की योजना फिलहाल अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed