फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic arrangements altered due to Kanwar Yatra; diversion implemented for light vehicles as well.

Shamli News: कांवड़ यात्रा के चलते बदली यातायात व्यवस्था, हल्के वाहनों का भी डायवर्जन लागू

Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements altered due to Kanwar Yatra; diversion implemented for light vehicles as well.
शामली के धीमानपुरा रोड पर डायवर्जन के दौरान वापस जाते वाहन सवार।संवाद
- 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा प्लान, शहर के कई कट बंद होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंगलवार से हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। यह व्यवस्था 12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। डायवर्जन लागू होने के बाद शहर के कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और प्रमुख कट बंद कर दिए गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए जिलेभर में करीब 180 स्थानों पर नाकाबंदी की है। भारी वाहनों का डायवर्जन पहले से लागू था, जबकि अब कार, जीप और अन्य हल्के वाहनों को भी बदले हुए मार्गों से निकाला जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों के 40 से अधिक कट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले सामान्य वाहनों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे चालू रहेगा, लेकिन इस पर कांवड़ यात्रियों के अलावा अन्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक वस्तुओं और औद्योगिक वाहनों को रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक निर्धारित समय में प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कई गलियों में बैरिकेडिंग, वाहन चालक हुए परेशान

शामली। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद शहर में कई स्थानों पर बदलाव देखने को मिला। गुरुद्वारे के पास से शहर में आने वाले चार पहिया वाहनों को अब रेलवे रोड से निकाला जा रहा है। मंगलवार को कई वाहन चालक रास्ता बदलने को लेकर पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते नजर आए।
इसके अलावा वर्मा मार्केट के पास की गली, डॉ. खुर्शीद आलम वाली गली और अन्य संपर्क मार्गों को बंद कर दिया गया है। बुढ़ाना रोड से आने वाले वाहनों को हनुमान धाम रोड से होकर शहर में प्रवेश करना होगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मार्गों से निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

- हल्के वाहनों के लिए बदले मार्ग
शामली। पानीपत और करनाल से सहारनपुर जाने वाले हल्के वाहन बिडौली, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, थानाभवन और जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
मुजफ्फरनगर से करनाल जाने वाले हल्के वाहन सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, झिंझाना और बिडौली मार्ग से निकलेंगे।
दिल्ली-बागपत से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, फुगाना कट और मुजफ्फरनगर लिंक बाईपास होते हुए शामली पहुंचेंगे।
--- जरूरी सामान और उद्योगों के वाहनों को राहत
दूध, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक निर्धारित मार्गों से आवागमन की अनुमति दी गई है। औद्योगिक इकाइयों के वाहनों को भी इसी समय सीमा में प्रवेश दिया जाएगा।


-- इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच-709एडी (पानीपत-शामली-यमुना ब्रिज), एनएच-709बी (कांधला-शामली), एनएच-709ए (शामली-बिडौली) पर सामान्य वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर भी कांवड़ यात्रियों को छोड़कर अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

शामली के धीमानपुरा रोड पर  डायवर्जन के दौरान वापस जाते वाहन सवार।संवाद

शामली के धीमानपुरा रोड पर डायवर्जन के दौरान वापस जाते वाहन सवार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed