फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders are staging a sit Hasanpur

धरने पर बैठे रहे हसनपुर के व्यापारी

Mon, 16 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traders are staging a sit Hasanpur
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी में व्यापारी के यहां डाली गई लाखों रुपये की डकैती के मामले में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कारोबारियों के बीच धरने पर पहुंचे विधायक ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नारजगी जताई। 
विज्ञापन


बुधवार की रात लकड़ी कारोबारी विनोद जिंदल के आवास पर 10-15 हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उधर, इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने चौथे दिन भी बाजार नहीं खोले, ग्रामीणों के साथ बस स्टैंड चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विधायक सुरेश राणा भी सूचना पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में ग्रामीणों से वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से वार्ता की। एसपी के आश्वासन पर सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी, थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल मय फोर्स के धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे व्यापारियों एवं ग्रामीणों को सीओ ने घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया और बाजार खोलने की अपील की। लेकिन व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोलने से इंकार कर
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया।

धारा 144 के तहत कार्रवाई की चेतावनी
व्यापारियों को समझाते हुए पुलिस ने धरना प्रदर्शन को अनुचित बताया। कहा कि पुलिस नहीं चाहती की ऐसे में कोई कठोर कार्रवाई की जाए। इस तरह का धरना प्रदर्शन करना धारा 144 का उल्लंघन है। सीओ के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर ग्राम प्रधान सतीश सैनी एवं व्यापारी अनिल कुमार आदि ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने का आग्रह किया, लेकिन व्यापारी घटना के खुलासे तक अपने प्रतिष्ठान खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।

जरूरी चीजों के लिए तरसे लोग
हसनपुर लुहारी में व्यापारी के घर डाली गई डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशाें को चिह्नित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें डाली जा रही हैं। पुलिस जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है। व्यापारी तभी से इस घटना पर कड़ा विरोध जता रहे हैं। व्यापारी खुलासे की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं। इसलिए पुलिस भी इस केस को जल्द खोलने की जद्दोजहद कर रही है। उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। बदमाश भी चिह्नित किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही हैं।  जलालाबाद  क्षेत्र सहित आसपास के कस्बों में छानबीन की जा रही है।

डकैती मामले में एसपी से मिले व्यापारी
शामली। हसनपुर लुहारी गांव के व्यापारी के यहां हुई डकैती के पांच दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी डा. अजयपाल शर्मा से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पुलिस के बड़े दावों के बावजूद अब तक न तो घटना का खुलासा हुआ और न ही बदमाश पकड़े गए। इससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। एसपी से मिलने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह,  नरेंद्र संगल, रवि संगल, पंकज वालिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed