फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trader got VIP status: Kanchal

व्यापारी को सांसद-विधायक की तरह मिले वीआईपी का दर्जा: कंछल

Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trader got VIP status: Kanchal
शामली में प्रेस वार्ता करते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी - फोटो : SHAMLI
व्यापारी को मिले वीआईपी का दर्जा : कंछल
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वर्ष 2023 में व्यापार मंडल के 50 साल पूरे होने पर प्रदेश में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। व्यापार मंडल की 50 साल की उपलब्धियों को हर व्यापारी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सरकार व्यापारियों को दस लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने और वीआईपी की तरह व्यापारियों को दर्जा देने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल कंछल बुधवार को जिला महामंत्री संजय गोयल के आवास पर पहुंचे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, जिलाध्यक्ष अनुराग जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि 50 साल में शहीद 26 व्यापारियों की गाथाएं, जेल यात्राओं का इतिहास, 50 साल का सफरनामा, सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्य, व्यापार मंडल के चुनाव का इतिहास समेत नौ ग्रंथों का प्रकाशन किया जाएगा। 50 व्यापारी विधायक, तीन सांसद और 200 व्यापारी नेता निकायों के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। 100 साल पुरानी चुंगी और इंस्पेक्टर राज खत्म कराने का काम मंडल ने कराया है।
विज्ञापन

कंछल ने कहा कि संगठन अब दस लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी की दुकान का दस लाख रुपये तक बीमा और व्यापारी को सांसद-विधायक की तरह वीआईपी दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है। सरकार जीएसटी के अधिकारी की तर्ज पर व्यापारियों 30 हजार रुपये मासिक पेंशन दे। एफडी पर पांच प्रतिशत ब्याज व्यापारी से लिया जाता है। व्यापारी की रिटर्न लेट होने पर जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय गोयल, राहुल गोयल, अशीष अग्रवाल, डॉ. राजीव बंसल, मनोज वर्मा, अनुज जैन, राजकुमार जैन, संजीव कुमार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed