{"_id":"5aa41e6a4f1c1bbb758b4b3c","slug":"torn-piece-of-trunk-in-the-train-wheels-put-the-emergency-brake","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के पहिये में अटका टीन का टुकड़ा, इमरजेंसी ब्रेक लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के पहिये में अटका टीन का टुकड़ा, इमरजेंसी ब्रेक लगाए
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के पहिये में टीन का टुकड़ा फंस जाने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अचानक रोक दिया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के पहिये के बीच से टीन का टुकड़ा निकालने के बाद ट्रैक चेकिंग कराई गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन रवाना की गई।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर 51912 का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 8:10 बजे का है। शुक्रवार रात ट्रेन 10.30 बजे के बाद शामली रेलवे स्टेेशन से दिल्ली के लिए रवाना की गई थी। जब ट्रेन बलवा के पास पहुंची तो ट्रेन के डिब्बे में टीन का टुकड़ा कर पहियों में फंस गया। जिससे तेज गड़गड़ाहट की आवाज होने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद जीआरपी के सिपाहियों ने खिड़कियां बंद करा दीं।
वहीं, चालक ने सूझबूझ का परिचय दिखाते हुए इमरजेेंसी ब्रेक लगा दिए। चालक ने मामले की सूचना शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी और सेक्शन इंजीनियरों को दी। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ इंजीनियरिंग सिंग्नल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर पीडब्लूआई संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रेन के पहिये में टीन का टुकड़ा फंसने की सूचना दी थी। घटना बलवा रेलवे स्टेशन के पास की है। सूचना पर शामली से लेकर घटनास्थल तक रेलवे ट्रैक की आधा घंटे तक चेकिंग कराई गई।
मौके पर पहुंचकर ट्रेन के डिब्बे व ट्रैक की चेकिंग की। ट्रेन के पहिये से टीन का टुकड़ा निकाला गया। डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, बलवा स्टेशन के बाद ट्रेन को कांधला रेलवे स्टेशन पर रोककर आधा घंटे तक जांच करने के बाद दिल्ली की ओर रवाना किया गया। उधर, इस मामले की वजह से हरिद्वार-अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को भी देरी से निकालना पड़ा।
तेज आवाज के कारण घबराए यात्री
पैसेंजर ट्रेन जब शामली से दिल्ली की तरफ रवाना हुई, तो बलवा स्टेशन पहुंचने से पहले ही पहिये में टीन का टुकड़ा अटकने की वजह से तेज आवाज होनी शुुरू हो गई थी। इसी कारण यात्रियों में भी दहशत बन गई थी। ट्रेन में सवार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शामली में तैनात डीसी मदनपाल सिंह ने बताया कि वह पैसेंजर ट्रेन से बड़ौत जा रहे थे। पहिये में टीन फंस जाने से आवाज होने पर तमाम यात्री दहशत में आ गए थे। जीआरपी सिपाहियों ने ट्रेन के डिब्बों में घूमकर खिड़की और दरवाजे बंद करा दिए थे।