{"_id":"59ff51084f1c1b9e678b99e7","slug":"today-s-last-day-to-submit-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन-पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन-पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का सोमवार को अंतिम दिन है। रविवार को जिले भर निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए 40 और वार्ड सभासद पदों के लिए 210 नामांकन पत्र जमा कराए गए।
रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नीरु गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता, सुमन शर्मा पत्नी विजय कुमार, रणवीरी पत्नी जसवीर ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि रेणू पत्नी देवेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड सभासद पदों के लिए 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर पंचायत थानाभवन अध्यक्ष पद के लिए रफत परवीन पत्नी इंतजार अजीज और समीरा पत्नी अरशद जमाल ने नामांकन पत्र जमा कराए, जबकि सुषमा पत्नी संजीव कुमार ने नामांकन पत्र के दो सेट और नरगिस पत्नी फुरकान ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
वार्ड सभासद पदों के लिए 28 नामांकन पत्र जमा कराए गए। नगर पंचायत जलालाबाद के अध्यक्ष पद के लिए रुखखाना पत्नी गफ्फार, निशा जरीन पत्नी जहीर मलिक, रहीस अहमद सैफी और इलियास ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि मनोज ने नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड सभासद पद के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बनत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन वजाहात खां, सुरेशपाल, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, फारुख अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर पंचायत एलम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह की पुत्रवधू पल्लवी, चंद्रप्रभा पत्नी रामपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
अध्यक्ष पद पर होगा दिलचस्प मुकाबला
झिंझाना। तहसील ऊन में नामांकन प्रक्रिया के दौरान रविवार को अध्यक्ष पदों के 13 और सभासद पदों के लिए 46 नामांकन पत्र जमा हुए। इस दौरान नगर पंचायत झिंझाना अध्यक्ष पद के लिए तहसीम, वसीम, शाहबाज, राकेश सैनी, राशिद, शकील और यूसुफ कुरैशी ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र कश्यप ने नामांकन पत्र खरीदा।
वार्ड सभासद पदों के लिए 20 नामांकन जमा हुए, जबकि सात नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी कुलदीप मान के अलावा अरूणा और सतबीर ने नामांकन पत्र जमा कराए। वार्ड सभासद के 18 नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं, नगर पंचायत गढीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार, रणकुमार और अली हसन ने नामांकन पत्र जमा कराया, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए आठ नामांकन जमा हुए।
नामांकन के बाद होगा संग्राम
कैराना। रविवार को कैराना तहसील परिसर में नगर पालिका कैराना और कांधला अध्यक्ष पद के लिए 11 और वार्ड सभासदों के लिए 61 नामांकन पत्र जमा कराए गए। सपा प्रत्याशियों के नामांकन जमा कराने के दौरान विधायक नाहिद हसन भी साथ रहे।
नगरपालिका परिषद कैराना अध्यक्ष पद के लिए रविवार को सपा प्रत्याशी राशिद अली ने विधायक नाहिद हसन के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक बशीर अहमद के अलावा अब्दुल अजीज अंसारी, खुर्शीद अहमद और नौशाद ने नामाकंन पत्र जमा कराए।
वहीं, रविवार को भी पूर्व चेयरमैन राशिद अली ने दो सेट और एक सेट मारूफ के नाम से खरीदा, जबकि वार्ड सभासद पदों के लिए 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए और 11 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं, नगर पालिका परिषद कांधला अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मिर्जा फेसल बेग, कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद राज ने नामांकन पत्र जमा किया।
इनके अलावा हाजी इस्लाम, शाहिर हसन, जावेद जंग, सकूदा खातून ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराए। जबकि मिर्जा फेसल बेग के नाम पर एक नामाकंन पत्र खरीदा गया। वहीं, वार्ड सभासद पदों के लिए 22 नामाकंन पत्र जमा कराए गए तथा सात नामांकन पत्र लिए गए।