फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To the tune of Jingle Bell Jume

जिंगल बेल की धुन पर झूमे

Thu, 24 Dec 2015 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
To the tune of Jingle Bell Jume
शामली। शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। बच्चों को गिफ्ट और मिठाइयां भी बांटी गई।
विज्ञापन


बुधवार को सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम कराए गए। इस अवसर पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहनकर डांस किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटी। इस दौरान उन्होंने क्रिसमस के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस दौरान स्कूल अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, राहुल गुप्ता, निकुंज मित्तल, राजीव बंसल आदि मौजूद रहे। अर्पण पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बच्चों ने सेंटा  क्लॉज की ड्रेस पहनकर टॉफी और उपहार बांटे। बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सजाया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान युगरतन, अनामिका, सृष्टि, सुनैना, दीपमाला, मोनिका, पूनम, दीप्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उधर, गढ़ीपुख्ता के फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के मौके पर डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। जिसमें शांतनु चौधरी प्रथम और वर्षित खाटियान ने द्वितीय रहे। बच्चों ने आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाए और चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें रिचा, जैनब, तनु आरजू, आरती द्वारा बनाया गया क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। चेयरमैन राजकुमार वर्मा, प्रबंधक सविता वर्मा, प्रधानाचार्य सुभाष चंद, अर्चना, रजनी धीमान, शोभा खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed