{"_id":"57586cc14f1c1b1f349c5615","slug":"threw-boy-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में ट्रेन से फेंका युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध में ट्रेन से फेंका युवक
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
शामली में दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आई है। दिल्ली जा रही ट्रेन में बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर ट्रेन से फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमर पुत्र श्रीगणेश निवासी रामनगर जिला गोरखपुर एलम में किसान के यहां पर मजदूरी करता है। वह दिल्ली जा रही ट्रेन में शामली से वापस गांव जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन में तीन युवकों ने उसके साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट की गई और 500 लूट लिए। आरोपियों ने उसे खंद्रावली के पास ट्रेन से उठाकर नीचे फेंक दिया। इसकी सूचना किसी ने अपना घर आश्रम वालों को दी। एंबुलेंस वहां पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में जीआरपी के दरोगा विरेंद्र राणा ने कहा कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।