फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   threw boy from train

लूट के विरोध में ट्रेन से फेंका युवक

Thu, 09 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 09 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
threw boy from train
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
शामली में दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन में लूटपाट की  घटना सामने आई है। दिल्ली जा रही ट्रेन में बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर ट्रेन से फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


अमर पुत्र श्रीगणेश निवासी रामनगर जिला गोरखपुर एलम में किसान के यहां पर मजदूरी करता है। वह दिल्ली जा रही ट्रेन में शामली से वापस गांव जा रहा था। उसी दौरान ट्रेन में तीन युवकों ने उसके साथ लूटपाट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट की गई और 500 लूट लिए। आरोपियों ने उसे खंद्रावली के पास ट्रेन से उठाकर नीचे फेंक दिया। इसकी सूचना किसी ने अपना घर आश्रम वालों को दी। एंबुलेंस वहां पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में जीआरपी के दरोगा विरेंद्र राणा ने कहा कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed