{"_id":"609c195f8ebc3e8dc0716674","slug":"three-women-lost-their-lives-in-a-family-dispute-in-four-days-shamli-news-mrt538082971","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: चार दिन में तीन महिलाओं की हत्या, सामने आई विवाद की ये बड़ी वजह, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: चार दिन में तीन महिलाओं की हत्या, सामने आई विवाद की ये बड़ी वजह, पढ़िए पूरा अपडेट
Thu, 13 May 2021 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 05:32 PM IST
सार
यूपी के शामली में एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इससे पहले भी दो महिलाओं की हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश के चलते पुरमाफी में पत्नी की हत्या चार दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले डेरा लालसिंह पुर में भी दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की वजह भी पारिवारिक विवाद ही रही थी।
विज्ञापन
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव डेरालाल सिंह पुर में आठ मई को विक्रम ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी शिवानी उर्फ सोनिया और उसकी बहन डिंपल पत्नी ऋषिपाल निवासी गांव रिशपुर थाना सनौली खुर्द हरियाणा की लाठी-डंडों से पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया था। पुलिस ने विक्रम व उसके भाई सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को इसी थानाक्षेत्र के गांव पुरमाफी में अनुज ने अपनी पत्नी पिंकी उर्फ नीलम की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इस घटना के पीछे भी पुलिस ने पारिवारिक विवाद सामने आना बताया है। इस तरह से आपसी विवाद में चार दिन में तीन महिलाओं की जान चली गई।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद पुरमाफी में पसरा सन्नाटा
झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। पुरमाफी में पत्नी की हत्या करने के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामूली विवाद में महिला की हत्या पर अफसोस तो जताया, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण कुछ ज्यादा नहीं बता पाए। घटना के बाद गांव की गलियां सूनी पड़ी रहीं। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज शराब पीने का आदी था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बताया गया है कि इसे लेकर तीन-चार दिन से आरोपी अनुज मानसिक तनाव में चल रहा था। शायद किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि पिंकी का विरोध करना इतना भारी पड़ेगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बेटे पर भी की थी हमले की कोशिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका का 15 साल का बेटा हर्ष है। घटना के समय वह भी घर पर मौजूद था। बताया गया है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने अपने बेटे पर भी फावड़े से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसने भागकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि मृतका का बेटा अभी घटना के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहा है। उससे घटना के बारे में जानकारी की जाएगी।