फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three teenagers from Shamli abscond from police custody, all three caught

Shamli News: पुलिस की अभिरक्षा से शामली के तीन किशोर फरार, तीनों पकड़े

Sat, 13 Jul 2024 03:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers from Shamli abscond from police custody, all three caught
शामली। शामली में दो घरों में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए तीन किशोर बृहस्पतिवार को जेल चुंगी चौराहे के पास कार से कूदकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह मेरठ ले जाया जा रहा था। सिविल लाइन थाने पर लापरवाही पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शामली एसपी ने इस मामले में हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र और कांस्टेबल अर्जुन को निलंबित कर दिया। होमगार्ड सुनील पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। देर रात तीनों किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

शामली के गांव कुड़ाना में मंगलवार शाम उदयवीर सिंह के घर में अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और दस हजार रुपये चोरी हुए थे। उस समय उदयवीर सिंह परिवार के साथ खेत गए थे। शाम को खेत से लौटने पर चोरी का पता चला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इससे पहले गांव के बिजेंद्र सिंह के घर से गेहूं का बोरा चोरी हो गया था। दोनों मामलों में पीड़ितों की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली पुलिस ने गांव कुड़ाना निवासी तीन किशोरों को पकड़कर कर किशोर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को तीनों को बाल सुधार गृह मेरठ ले जाया जा रहा था। कोतवाली के हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र, कांस्टेबल अर्जुन और होमगार्ड सुनील तीनों किशोर को प्राइवेट कार से मेरठ लेकर आ रहे थे। मेरठ में जेल चुंगी के पास चौराहे पर ट्रैफिक जाम में कार रूकी तो तीनों किशोर खिड़की खोल कूदकर भाग हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बाबूराम की ओर से सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि एक किशोर दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके किसी दोस्त का घर वहां है। फरार दो किशोरों को भी तलाश किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
---

शामली से लेकर मेरठ तक ही पुलिसकर्मियों ने बरती लापरवाही

तीनों किशोरों को पीछे बैठाकर आगे की सीट पर बैठे पुलिसकर्मी
पुलिस अधिकारियों की अभी तक की जांच में सामने आए तथ्य

शामली से प्राइवेट कार से मेरठ ले जाए जा रहे थे आरोपी

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। पुलिस हिरासत से मेरठ में फरार हुए तीनों किशोरों के मामले में पुलिस की शामली से लेकर मेरठ तक घोर लापरवाही सामने आई है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि मेरठ में जाम खुलवाने को होमगार्ड और सिपाही बार-बार गाड़ी से उतर रहे थे, जिसमें दोनों सिपाहियों ने होमगार्ड को भी आगे ही सीट पर बैठा लिया। तीनों किशोर पीछे की सीट पर बैठे थे। जाम में कार रुकी तो तीनों खिड़की खोलकर फरार हो गए।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के आगे की सीट पर बैठने के कारण ही किशोर फरार हुए। कुछ देर तक तो तीनों को उनकी फरारी का पता ही नहीं चला। बाद में पीछे देखा तो मामले का पता लगा। सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी फरार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी यदि किशोरों के पास ही बैठे रहते तो वह फरार नहीं होते।
---
पुलिसकर्मी खुद करते रहे तलाश, बाद में दी मेरठ पुलिस को सूचना

पुलिसकर्मियों ने किशोरों के फरार होने के बाद करीब एक घंटे बाद तक भी मामले की सूचना मेरठ पुलिस या फिर पुलिस कंट्रोल रूम पर नहीं दी। जब कहीं से भी सफलता हाथ नहीं लगी तो पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। चर्चा ये भी है कि शामली से मेरठ जाते समय रास्ते में तीनों किशोर को भूख लगी तो उन्हें एक ढाबे पर खाना खिलाया गया था। किशोरों की उम्र 16 वर्ष, 15 वर्ष और 12 वर्ष है।
---
शामली पुलिस और एसओजी ने छानी दिल्ली, मेरठ, लोनी की खाक
किशाेरों को तलाश करने के लिए शामली पुलिस ने दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद के लोनी आदि स्थानों की खाक छानी। पुलिस ने संबंधित जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है।

---
लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

शामली एसपी अभिषेक का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed