{"_id":"575dad234f1c1b0e4211bb9d","slug":"three-person-dead-in-accident-on-panipat-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में जीप और बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में जीप और बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला के पास बैठा युवक विलाप करता हुआ और मृतक महिला को ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। तेज रफ्तार डग्गामार जीप और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि जीप पलटने से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारु करवाया।
कैराना में रविवार दोपहर दो बजे पानीपत रोड पर ग्राम पजीठ के पास सवारियां लेकर जा रही डग्गामार जीप ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से जीप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जीप में सवार पानीपत जा रहा दीपक, उसका छोटा भाई अक्षय, पत्नी मनीषा और मां सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीप चालक मौके पर ही जीप छोड़कर फरार हो गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने दीपक की मां सुमन (45) को मृत घोषित कर दिया। मनीषा और अक्षय को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों की जेब से बरामद मोबाइलों के द्वारा जानकारी जुटाई। जिसमें एक की शिनाख्त विनोद (30) निवासी गंगोह (सहारनपुर) के रूप में हुई। जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई। विनोद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है तथा परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।