फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three people critically injured in accidents

हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 15 May 2017 12:18 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three people critically injured in accidents
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को शामली के मोहल्ला नौकुआं निवासी रवि साथी नीरज के साथ बाइक से कस्बा एलम में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा थे। जैसे ही वे कस्बे के म्भारसी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक सामने आई नील गाय से बाइक टकरा गई। टक्कर से लगने से दोनों सड़क किनारे ईंटों के ढेर में जा गिरे।
विज्ञापन


जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिस कारण उनको ज्यादा चोट आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उन्हें  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस उनके परिजनों को दे दी है। उधर, गांव श्यामगढ़ी निवासी सुरेश बाइक से कस्बे में आ रहा था। गांव गढ़ी दौलत मोड़ के पास एक बालक अचानक बाइक के सामने आ गया। 


उसको बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से उसे बाहर रेफर किया गया। उधर, मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा के नंगला कबीर निवासी बिजेंद्र सिंह ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उसका भाई पंकज कार से जा रहा था। जानसठ रोड पर गुलशन केमिकल के सामने अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर से पंकज घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed