फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three lakh flags will be ready for the tricolor program in every house

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए तैयार होंगे तीन लाख झंडे

Fri, 10 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three lakh flags will be ready for the tricolor program in every house
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक नागरिक अपने घर और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ झंडा फहराएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग जागरूक करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और नलकूपों आदि पर झंडा फहराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग तीन लाख झंडे तैयार किए जाएंगे। जिनके निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मलित करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में झंडा वितरण/बिक्री के लिए केंद्रों को चिह्नित कर जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानों को झंडा वितरण व बिक्री केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए जिला स्तर से पंचायत स्तर तक विभिन्न स्तरों पर अधिकारीगण नियुक्त किए जाएंगे। सभी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना, शॉपिंग कॉम्पलेक्स इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में लोगों को बताते हुए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफलता के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव नामित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed