फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three days later, the body of a teenager drowned in Yamuna river

तीन दिन बाद मिला यमुना नदी में डूबे किशोर का शव

Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three days later, the body of a teenager drowned in Yamuna river
कांधला। तीन दिन पूर्व यमुना नदी में डूबे किशोर का शव बागपत के क्षेत्र से बरामद हुआ।
विज्ञापन

गांव पावटी कलां निवासी आजम (14) क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में ईद के दिन अपने मामा के घर पर आया था। वह अपने मामा के लड़के वादिल, फुरकान और वासिद के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। तेज बहाव के कारण आजम डूब गया था। पुलिस ने पीएसी बल और गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। बुधवार को ग्रामीणों ने जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव टांडा पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव बोढ़ा में यमुना किनारे एक किशोर का शव पड़ा है। पुलिस ने मामले की सूचना कांधला पुलिस को दी। गंगेरू पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार चंदेल किशोर के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे तो किशोर की पहचान आजम के रूप में हुई। किशोर की मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed