{"_id":"6acfe117ef599e80e60c661d","slug":"three-accused-from-a-gang-stealing-electric-wires-arrested-shamli-news-c-26-1-smrt1048-176111-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। आदर्शमंडी थाना पुलिस ने शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में विद्युत तार चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 45 किलोग्राम विद्युत तार बरामद किए हैं। यह गिरोह शटरिंग का काम करने की आड़ में रेकी कर रात में विद्युत खंभों से तार काटता था।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बुधवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदर्श मंडी क्षेत्र के गोहरनी, बनत, शेखूपुरा और टिटौली सहित कई गांवों में तार चोरी की वारदातें हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के शाहरुख निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला, कसीम निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना, परवेज उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला अंसारियान कैराना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 33 केवी विद्युत तार के दो बंडल और एल्युमिनियम विद्युत तार के कटपीस बरामद हुए। इसके अलावा, 11 केवी/एलटी विद्युत तार के चार छोटे बंडल भी मिले हैं।
-रेकी के बाद देते थे चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पहले शटरिंग का काम करने की आड़ में इलाकों की रेकी करते थे। इसके बाद वे रात के समय विद्युत खंभों से तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने शामली के बनत, टिटौली, शेखूपुरा, गोहरनी, लांक, बुड़ीना कला, धोलड़ी-लालूखेड़ी, लांक बहावड़ी और झाल जैसे कई क्षेत्रों में चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है। उन्होंने सहारनपुर रोड स्थित साईधाम तिराहे से गांव गोहरनी जाने वाले मार्ग पर करीब 12 विद्युत खंभों से तार चोरी करने की बात भी कबूली।
विज्ञापन
-मुजफ्फरनगर में भी वारदात की
चोरी किए गए तारों को गोहरनी बाईपास पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर इकट्ठा किया जाता था, जिन्हें बाद में बेचा जाता था। आरोपियों ने मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र में भी विद्युत तार चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि तार चोरी की इन वारदात में एक अन्य आरोपी भी वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।