फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves ransacked two houses in Titoli

टिटौली में चोरों ने दो घरों को खंगाला

Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked two houses in Titoli
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली में चोरों ने दो घरों से नगदी-गहने समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव टिटौली निवासी किसान श्रीपाल सिंह की तरफ से आदर्शमंडी थाने पर दो घरों में चोरी होने की तहरीर दी। बताया कि 17/18 फरवरी की रात को वह और उसका परिवार सोया हुआ था। रात में चोर घर में घुस गए। जिन कमरों में वह और उसके परिवार के सदस्य सो रहे थे। उनके दरवाजे के बाहर की कुंडी चोरों ने लगा दी। इसके बाद चोरों ने घर के अन्य कमरों को खंगालकर सेफ में रखे सोने की झुमकी, चार जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, चेन, चार लोंग, चार मोती, चांदी की पांच जोडी सैंपल, तगड़ी, गुच्छा, चार चांदी के सिक्के और अलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब वह सोकर उठे। इसके अलावा गांव के संजीव के घर से पर्स में रखे 10-11 हजार रुपये और उसके भाई रूपेश की पेंट की जेब से रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed