{"_id":"609c1b748ebc3e137f11af11","slug":"there-will-be-50-percent-relaxation-in-fees-by-the-eighth-shamli-news-mrt5380854166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं तक 50 प्रतिशत मिलेगी फीस में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं तक 50 प्रतिशत मिलेगी फीस में छूट
विज्ञापन
आठवीं तक 50 प्रतिशत मिलेगी फीस में छूट
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के आडोटोरियम में बुलाई गई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जब तक ऑनलाइन क्लास चलेगी, तब तक आठवीं तक प्रत्येक विद्यार्थी की फीस में 50 प्रतिशत छूट कर दी जाएगी। वहीं कक्षा-9 से 11 तक की फीस में 25 प्रतिशत की छूट करने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को सेंट आरसी स्कूल की मातृ संस्था रामचंद्र एजुकेशन मिशन गाजियाबाद की प्रबंधकारिणी सभा की विशेष बैठक स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने स्कूल फीस में कम करने का प्रस्ताव को रखा। जिसका समर्थन करते हुए प्रबंधकारिणी के कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बताया कि जब तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी, तब तक प्ले से आठवीं तक प्रत्येक विद्यार्थी की फीस में 50 प्रतिशत और कक्षा 9 से 11 तक की फीस में 25 प्रतिशत की छूट कर दी जाने का निर्णय हुआ है। मौके पर अनिल कुमार सिंह, मोहनलाल, त्रिलोक चंद जिंदल, नफीस अहमद, संजय गोयल, मीनू संगल सदस्य सचिव, प्रधानाचार्य, रविंद्रपाल सिंह मलिक, घनश्याम, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार मौजूद रहे।