फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a ruckus for seats in trains and buses

ट्रेनों और बसों में सीट के लिए मची आपाधापी

Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a ruckus for seats in trains and buses
शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़ - फोटो : SHAMLI
ट्रेनों और बसों में सीट के लिए मची आपाधापी
विज्ञापन

शामली। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ट्रेनों- रोडवेज और प्राइवेट बसों में भीड़ उमड़ पडी। रक्षाबंधन की ज्यादा भीड़ मेेरठ- दिल्ली की सवारियों की निकली। रक्षाबंधन के दिन शनिवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद से लेकर रविवार की मध्यरात्रि तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। बसों और ट्रेनों में सीटों के लिए आपाधापी मच गई। इस दौरान यात्रियों के बीच नोकझोंक हुई। हर कोई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए बेताब रहा।
रविवार को मनाई जाने वाली रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर शनिवार को सुबह बूंदाबांदी के चलते अपेक्षा से कम सवारियां निकली। दोपहर बाद बूंदाबांदी बंद होने के बाद शामली रोडवेज बस अड्डे पर सवारियां निकलना प्रारंभ हो गई। दोपहर दो बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक अच्छी खासी सवारियां निकली। रक्षाबंधन की ज्यादातर सवारियां दिल्ली- और मेेरठ की निकली है। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर, पानीपत और करनाल की कम सवारियां निकली है। शामली रोडवेज बस अड्डे पर हालात यह हो गए कि टिकट लेने के लिए सवारियों को लाइन लगानी पड़ी। बसों और ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मच गई। कई सवारियों ने खिड़की से ही बस में चढ़ने के लिए बेताब रहे। लोग अपनी जान को खतरे में डालकर यात्रा करने को बेबस हो गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान में चलाया।
विज्ञापन

बीस से पच्चीस प्रतिशत आय में होगी बढ़ोतरी
शामली। बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर बीस से लेकर पच्चीस प्रतिशत सवारियां प्रतिदिन की अपेक्षा ज्यादा निकली है। उन्होंने बताया कि शामली से लखनऊ जाने वाली 3.30 बजे और 5.30 बजे बसें हाउस फुल रही। एक एक यूपी रोडवेज बस में 32 से लेकर 35 सवारिया लखनऊ और मेेरठ एवं रास्ते की सवारियों खडे़ होकर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शनिवार की मध्य रात्रि बारह बजे के बाद से लेकर रविवार की मध्यरात्रि बारह बजे तक महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों निशुल्क यात्रा करेगी। निशुल्क यात्रा के लिए यूपी रोडवेज ने पूरी तैयारियां कर ली गई है। उधर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार के मददेनजर सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से शामली व सहारनपुुुुर जाने वाली ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ निकली।
मिठाइयों की हुई अच्छी खासी बिक्री
शामली। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर बाजारों में अच्छी खासी घेवर- मिठाई, डाईफ्रूूट आईटम, राखियों की अच्छी खासी बिक्री रही। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अच्छी खासी बिक्री हुई है। केसर वाला, मलाई वाला, साधा घेवर, गुझियां,बालू शाही, मूंग की लॉज और साधारण मिठाई की मांग रही।

शहर में एक सौ से ज्यादा मिठाई विक्रेताओं की दुकान है। हरियाली तीज से मिठाईयो की बिक्री चल रही है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले मौसम खराब होने के बावजूद ग्राहकों की सुबह से मिठाई खरीदने वालो की भीड़ लगी रही। हनुमान रोड निवासी मिठाई अंशुल मित्तल ने बताया कि केेसर वाला घेवर 500 रुपये किलो, मलाई वाला घेवर 360 रुपये किलो, साधा घेवर 280 रुपये किलो, गुंझिया 360 रुपये, बालूशाही 400 रुपये किलो, मूूंग की लोज 340 रुपये किलो बिक्री हुई है। कोथली के लिए टोकरी 600 रुपये किलो बाजार में बिकी है।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिये यात्रियों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed