{"_id":"6ade4f678e041ff7e6099584","slug":"apna-ghar-ashram-will-bapna-ghar-ashram-will-become-a-support-for-the-destitute-bn-bhardwajecome-a-support-for-the-destitute-bn-bhardwaj-shamli-news-c-26-1-sal1002-176798-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारों का सहारा बनेगा अपना घर आश्रम : बीएन भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारों का सहारा बनेगा अपना घर आश्रम : बीएन भारद्वाज
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। बेसहारा, बीमार और मानसिक रूप से परेशान लोगों के लिए हसनपुर लुहारी में अपना घर आश्रम का निर्माण चल रहा है। रविवार को राजस्थान के भीलवाड़ा से पहुंचे आश्रम के संस्थापक बीएन भारद्वाज ने इसकी विचारधारा और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
भारद्वाज ने बताया कि आश्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को आश्रय देना है। उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाता है। यहां बेसहारा लोगों को ‘प्रभुजी’ कहकर संबोधित किया जाता है। उनके लिए भोजन, कपड़े, उपचार और देखभाल की व्यवस्था की जाती है। आश्रम परिजनों को तलाशने और स्वस्थ होने पर उन्हें परिवार से मिलाने का भी प्रयास करता है। शामली में आश्रम की सेवा वर्ष 2015 से जारी है। वहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।
हसनपुर लुहारी में निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के जरूरतमंदों को भी लाभ मिलेगा। भारद्वाज ने लोगों से अपील की कि कोई बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना आश्रम तक पहुंचाएं। इससे उन्हें समय पर सहायता मिल सकेगी। यह पहल समाज के कमजोर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है।