फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no respite from the scorching heat in the district, the condition is miserable due to heat waves.

Shamli News: जिले में भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत, लू के थपेड़ों से हाल बेहाल

Sat, 01 Jun 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
There is no respite from the scorching heat in the district, the condition is miserable due to heat waves.
शामली। जिले में भीषण गर्मी व लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लगातार तीन दिन से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़कें और बाजार सूनसान नजर आए। उधर, गर्मी के बीच बिजली की कटौती से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दिन निकलते ही सात बजे से गर्म हवा लू चलनी शुरू हो गई। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बिलबिला उठे। गर्मी में लोगों का हाल ये बना रहा कि दोपहर में तो घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय लोगों ने धूप से बचने के लिए छाता लगाया तो किसी ने सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

दुपहिया वाहनों पर भी लोग मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर ही जाते हुए दिखाई दिए। घरों में भी पंखे, कूलर से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। उधर, गर्मी के बीच लोगों का बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। दिन और रात में बार-बार विद्युत कटौती और ट्रिपिंग से लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात गर्म होने से भरपूर नींद ले पा रहे हैं। शहर में रोजाना सात से आठ घंटे की अघोषित कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed