{"_id":"6691a9f5f801ce4b3308dc74","slug":"there-is-no-bus-from-shamli-to-haridwar-rishikesh-shamli-news-c-26-1-sal1002-124345-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने के लिए बस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने के लिए बस नहीं
Sat, 13 Jul 2024 03:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय से हरिद्वार की सीधी बस न होने से सवारियों को इस बार भी हरियाणा रोडवेज की बसों और ट्रेनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा नजदीक आने के बावजूद अभी तक हरिद्वार के लिए सीधे कोई बस सेवा शुरू नहीं की गई है। यात्रियों ने बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
जिला मुख्यालय पर उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की डिपो कार्यशाला न होने से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। हरिद्वार जाने के लिए सवारियों को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से होकर जाना पड़ता है। हरिद्वार जाने के लिए जिला मुख्यालय से हरियाणा के पानीपत, रोहतक, हांसी हिसार, भिवानी,जींद जिलो की बसों और दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है। इस बार कांवड यात्रा 2024 आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रही है। इस बार भी यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए प्राइवेट वाहनों और शामली से हरिद्वार जाने वाली सवारियों के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। क्योंकि अभी तक रोडवेज विभाग ने हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए कोई बस सेवा शुरु करने की घोषणा नहीं की है।
यात्री अंकुर कुमार, पंकज जैन, मनोज का कहना है कि हरियाणा से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बसों में हरियाणा के जिलों से पहले ही काफी भीड़ होती है,जिससे यात्रियों को हर बार परेशानी होती है। दो बस कम से कम विभागीय अधिकारियों को चलवानी चाहिए।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली से शामली से होकर टपरी होकर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए उदयपुर- हरिद्वार- ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली से हरिद्वार के लिए एक पैसेंजर ट्रेन अप और डाउन चलती है। मगर ट्रेनों में भीड़ अधिक होती है।
शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि शामली में अनुबंधित बसों का डिपो है। डिपो कार्यशाला न होने से शामली से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसो का संचालन करने का अधिकार नहीं है। निगम की बसें संचालित करने का अधिकार आरएम को होता है।