फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no arrangement in the district hospital, attendants sleeping on the floor

Shamli News: जिला अस्पताल में व्यवस्था नहीं, फर्श पर सो रहे तीमारदार

Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement in the district hospital, attendants sleeping on the floor
फोटो ऑफ द डे...हीटर चालू, डॉक्टर नदारद....जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की रात 8:21
शामली/कांधला। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला अस्पताल में मरीज अपने घर से लाई रजाई से ठंड भगा रहे हैं। इमरजेंसी कक्ष में हीटर चल रहा है लेकिन यहां से चिकित्सक नदारद है। तीमारदार फर्श पर सो रहे हैं। कैराना सीएचसी में जरनल वार्ड में खिड़की के शीशे टूटे हुए है। बुधवार रात को अस्पतालों की हालत देखी तो इस तरह की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल - समय रात 8:21 बजे
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक मौजूद नहीं थे लेकिन हीटर चल रहा था। इसके बराबर में इमरजेंसी वार्ड में मरीज नहीं था, लेकिन हीटर चल रहा था। महिला वार्ड में एक हीटर चलता हुआ मिला। यहां मरीज घर से लाई गई रजाई को ओढ़े हुए थे। फर्श पर कपड़ा बिछाकर तीमारदार लेटे हुए थे। उनका कहना था कि वे मरीज की देखरेख के लिए वे यहीं फर्श पर लेटे हुए हैं। जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे खाली थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सभी मरीजों को कंबल दिए जाते हैं। इमरजेंसी के लिए चिकित्सक व फार्मासिस्ट रात के समय ड्यूटी रूम में मौजूद रहते हैं। तीमारदारों के लिए रैन बेसरा में सभी व्यवस्थाएं की गई है। फर्श पर किसी तीमारदार के लेटने और चिकित्सक के नदारद रहने का मामला जानकारी में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी कांधला- समय रात साढ़े 10 बजे : कांधला में जच्चा बच्चा वार्ड में हीटर चल रहा था। महिला चिकित्सक किरण और आशा मौजूद मिली। जनरल वार्ड में दो मरीज भर्ती थे। वार्ड की खिड़की टूटी हुई थी और हीटर भी नहीं था। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. रवि कुमार की ड्यूटी थी, लेकिन वे मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में शीशे लगवा दिए जाएंगे। इमरजेंसी के लिए चिकित्सक और फार्मासिस्ट बराबर के कक्ष में रहते हैं। थानाभवन सीएचसी पर वार्ड में कोई मरीज नहीं मिला। हीटर लगा हुआ था, जो चल रहा था। ऊन सीएचसी पर दो महिला मरीज भर्ती थी।

फोटो ऑफ द डे...हीटर चालू, डॉक्टर नदारद....जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की रात 8:21

फोटो ऑफ द डे...हीटर चालू, डॉक्टर नदारद....जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की रात 8:21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed