फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is a mistake in the RC of more than two thousand vehicle owners

Shamli News: दो हजार से अधिक वाहन मालिकों की आरसी में गड़बड़ी

Wed, 18 Sep 2024 03:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
There is a mistake in the RC of more than two thousand vehicle owners
शामली। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहन चालकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की शुरुआत की तो दो हजार से अधिक वाहन मालिकों की आरसी में गड़बड़ी मिली। आरसी में नाम के आगे चौधरी, मिस्टर लिखा हुआ है, जबकि आधार कार्ड में नाम के आगे मिस्टर, चौधरी या फिर मोहम्मद नहीं लिखा है। इसके कारण मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो रहे हैं। दो हजार वाहन चालकों को परिवहन विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अधिकारियों के निर्देश पर हाल ही में काॅर्मिशियल वाहन स्वामियों के नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने अभियान चलाया हुआ है, मगर दो हजार वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। विभाग ने आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन का मिलान किया। जांच में पता चला कि वाहन स्वामियों के नाम के आगे चौधरी, मौ. मिस्टर लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जबकि आधार कार्ड में नाम के आगे मौ., मिस्टर या चौधरी नहीं लिखा है। उक्त लोगों ने दलालों या फिर आधार कार्ड सेंटर संचालकों से नंबर अपडेट कराए हुए थे। परिवहन विभाग ने मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील भी वाहन स्वामियों से की है।
विज्ञापन



अब वाहन को ट्रांसफर करने से लेकर टैक्स जमा करना हो तो मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी है। ऐसे वाहन स्वामियों को अवसर दिया गया है कि वे अपना नंबर अपडेट करा लें।-रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed