{"_id":"67685b1cbe0e1b6cd0049856","slug":"there-are-no-speed-measuring-cameras-even-on-the-highway-people-are-becoming-victims-of-accidents-shamli-news-c-14-1-mrt1009-738710-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर भी गति मापक कैमरे नहीं, हादसों का शिकार हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर भी गति मापक कैमरे नहीं, हादसों का शिकार हो रहे लोग
Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैराना। चार साल पहले कैरानावासियों को पानीपत-खटीमा 709 एडी हाईवे की सौगात मिली थी। लोगों का कहना है कि हाईवे पर कहीं भी वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं है और रोजाना ही यहां हादसे हो रहे हैं। हैरत की बात है कि हाईवे पर कहीं भी गति मापक कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। जिस कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक 709 एडी हाईवे करीब 4 साल पहले से शुरू हुआ था। हाईवे पर गति मापक कैमरे नहीं होने के कारण वाहनों की गति पर भी कंट्रोल नहीं लग पा रहा है। यहां चालक अपनी मनमानी गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। बीते मंगलवार सुबह भास्कर स्कूल के पास स्कूली वैन व टेंपो की टक्कर में दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को ही रात 8 बजे तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार शाहिद उर्फ पप्पन निवासी शामली को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी खतीजा गंभीर रूप से घायल हो गई।
हरियाणा, दिल्ली के सभी हाईवे पर गति मापक कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन 709 एडी पर कहीं भी गति मापक कैमरे नहीं लगे हैं, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं।
बोले लोग...
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि हाईवे पर गति मापक कैमरे होना जरूरी है, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके। वरना लोग ऐसे ही अपनी जान गंवाते रहेंगे।
विज्ञापन
-सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि सभी हाईवों पर 90 की गति से अधिक तेज चलाने पर जुर्माना लगता है। यहां भी जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए।
अधिवक्ता नीरज चौहान ने बताया कि हादसे के बाद फरार होने वाले चालकों पर भी पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए।
डॉ. सपन गर्ग ने बताया कि हाईवे पर गति मापक कैमरे और एंबुलेंस होना बहुत जरूरी है। हादसे जीवन भर का दर्द देकर जा रहे हैं।
अधिवक्ता शगुन मित्तल ने बताया कि हाईवे पर गति पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। इसके लिए यहां भी कैमरे लगाया जाना जरूरी है।
पानीपत-खटीमा हाईवे पर गति मापक कैमरे लगवाने के लिए एनएचएआई के अधिकरियों से बात की जाएगी। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी न हो। संतोष कुमार, एडीएम, शामली
हाईवे पर हाल ही में हुए हादसे
24 जून 2024 को पानीपत खटीमा हाईवे शामली बाईपास के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट बाइक सवार 19 वर्षीय सारिक, आसिफ पुत्र रफीक और आसिफ पुत्र शाहिद की मौत।
:15 मई 2024 को हाईवे पर शामली रोड पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय जुनैद की मौत, दो किशोर गंभीर घायल।
: 28 अक्तूबर 2024 को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मंसूरा निवासी शाहिना की मौत।
3: 1 नवंबर 2024 को तेज रफ्तार कार की टक्कर से हाईवे बाईपास पर भैया दूज में पानीपत जा रहे मीरपुर निवासी मोहित की मौत।