फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man who came to build a birth certificate for Rohingya family

रोहिंग्या परिवार के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा युवक

Fri, 23 Feb 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 23 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to build a birth certificate for Rohingya family
demo - फोटो : demo
शामली के जलालाबाद में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोहिंग्या परिवार का एक युवक अपने दो साथियों सहित नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय में पहुंचा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद खुफिया विभाग की टीम ने जलालाबाद पहुंचकर युवक और उसके साथियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
म्यांमार के अरकाना स्टेट के रहने वाले रोहिंग्या सरवर कमाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय पहुंचकर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। आवेदन को देखकर लिपिक पुष्पेंद्र ने इसकी सूचना अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र को दी। उन्होंने तुरंत इस मामले से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इसके बाद खुफिया विभाग की टीम सक्रिय हो गई और तुरंत जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गई। सरवर कमाल और उसकेे साथ आए दोनों युवकों से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में सरवर ने बताया कि काफी समय तक वह अपने परिवार के साथ जलालाबाद में रहा था। वर्ष 2014 में उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं, करीब चार माह पूर्व वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के खजूरी क्षेत्र में जाकर अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगा था।
विज्ञापन
अब उसे अपने बच्चे के एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जिसके लिए जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाने को आवेदन किया। उनके पास शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीआर) का प्रणाम पत्र भी है। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि म्यांमार के युवक द्वारा बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी। खुफिया विभाग पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed