{"_id":"63b325c3a69fbf528635c892","slug":"the-villagers-caught-the-young-man-who-entered-the-house-by-jumping-the-wall-shamli-news-mrt620268996","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दीवार कूदकर घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दीवार कूदकर घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
दीवार कूदकर घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में लूट के इरादे से घुसे एक युवक को दंपती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना निवासी जाबिर अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था। रात्रि में दीवार कूदकर दो युवक घर में घुस आए और लूट शुरू कर दी। घर में सो रही महिला के कानों के कुंडल झपट लिए। महिला के शोर मचाने पर महिला के पति की आंख खुल गई। शोर होने पर मौके पर दर्जनों ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम कौशर निवासी ग्राम गढ़ी दौलत बताया है। पकड़े गए युवक का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा एक युवक पकड़ा गया था। पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई की करेगी।