फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The upstream of Eastern Yamuna Canal and Goharni Railway will be ready in three months

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर और गोहरनी रेलवे का उपरिगामी तीन माह में होंगे तैयार

Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The upstream of Eastern Yamuna Canal and Goharni Railway will be ready in three months
मेरठ-करनाल हाईवे:
विज्ञापन

- जून के बाद शामली बाईपास पर दौड़ेंगे वाहन
- पूर्वी यमुना नहर का उपरिगामी पुल का पचास फीसदी कार्य हुआ पूरा, आधे पुल पर लिंटर डालने की हुई तैयारी

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे के बाईपास पर पूर्वी यमुना नहर और गोहरनी में रेलवे का उपरिगामी पुल अगले तीन माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। जिससे मेरठ, करनाल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। शहर को भी जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
105 किमी लंबे मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास सहारनपुर रोड पर साईं धाम मंदिर से आगे क्रास जंक्शन पर जुड़ रहा है। बधेव और मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर और गोहरनी गांंव के पास रेलवे का उपरिगामी पुल निर्माणाधीन है। बधेव और मुंडेट खुर्द के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पुल का पचास फीसदी कार्य पूरा हो गया है। मुंडेट कलां गांव की ओर नहर का पुल का लिंटर डालने की तैयारी की जा रही है। नहर पुल की बधेव गांव की ओर एप्रोच रोड पर मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। मुंडेट कलां गांव की ओर एप्रोच रोड पर इसी माह काली परत डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोहरनी और शहर के जंगल में उपरिगामी पुल के लिए पिलर खड़े हैं। करोड़ी रोड की ओर अंडरपास का कार्य पूरा हो गया है। उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी डालने का कार्य जारी है। हालांकि मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का उपरिगामी पुल को छोडकर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण एजेंसी के इंजीनियर सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर का उपरिगामी पुल तैयार करने का 31 मार्च तक का लक्ष्य है। इसके बाद बिडौली यमुना नदी पुल की एप्रोच रोड काली परत डालने और गोहरनी गांव में रेलवे के उपरिगामी पुल पर गर्डर रखने का कार्य शुरू हो जाएगा। जून माह तक मेरठ-करनाल हाईवे और बाईपास के सभी उपरिगामी पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा। सबसे बाद में केरटू और टपराना के उपरिगामी पुलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...........

पेड़ कटान की अनुमति मिले तो सहारनपुर रोड पर चौड़ीकरण कार्य हो शुरू
शामली। सहारनपुर रोड पर अंबा विहार से सांईधाम मंदिर के पास तक सड़क के किनारे पेड़ों के कटान की अनुमति केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय से नही मिली है। अनुमति मिलने के पर क्रास जंक्शन तक मार्ग को चार लेन बनाने का कार्य शुरू होगा। क्रास जंक्शन से लेकर अंबा विहार तक अंडरपास का निर्माण होगा। अंडरपास के नीचे मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के यातायात को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed