फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The specialty of Shamli was told through cultural presentations

Shamli News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बताई शामली की खासियत

Sun, 09 Mar 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The specialty of Shamli was told through cultural presentations
वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां
शामली। जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित शामली महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में पहुंचे महिलाओं व पुरूषों ने जमकर खरीदारी की। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य और दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे डीआईओएस जेएस शाक्य ने स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर पहुंची हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, श्री जैन कन्या इंटर काॅलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भव्य और दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भव्य कार्यक्रमों को देख दर्शक तालियां बजाने को मजबूर रहे। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्रों द्वारा शानदार बैंड की प्रस्तुति दी, जिसको देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को वीवी पीजी काॅलेज में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शामली महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी रामसेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी एसके सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाट-पकौडी का लुत्फ उठाया, लेजर शो भी देखा
दिनभर मेले में लगे स्टॉलों पर शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल पर खरीदारों की भारी भीड़ रही, जिससे लाखों के कारोबार की उम्मीद रही। देर रात्रि जादूगर राकेश श्रीवास्तव का लेजर शो हुआ, जिसको देख दर्शक मोहित हो गए। इस अवसर पर उद्यमी अंकित गोयल, चेयरमैन अरविंद संगल, आशीष जैन, भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

आज यह होंगे कार्यक्रम
दोपहर 12 से 3 बजे तक छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 5.30 से 6 बजे तक गायक गोविंद कौशिक की प्रस्तुति, 6.35 से 7.30 तक कलाकार सुचिता पांडेय की प्रस्तुति, 7.30 से 8 बजे तक लेजर शो, 8 से 9.30 मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति होगी।

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार  प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार  प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार  प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार  प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार  प्रां

वीवी पीजी डिग्री कॉलेज शामली महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हरियाणवी कलाकार प्रां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed