{"_id":"6adbb0ea8dbe69e7b506d917","slug":"the-shivering-cold-days-have-arrived-yet-the-dbt-benefit-has-not-reached-accounts-shamli-news-c-26-1-aur1003-176659-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आ गए ठिठुरन वाले दिन, खातों में अब तक नहीं आई डीबीटी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आ गए ठिठुरन वाले दिन, खातों में अब तक नहीं आई डीबीटी की सौगात
Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। आधा सत्र बीत गया, सर्दी ने भी दस्तक दे दी, लेकिन जिले के परिषदीय स्कूलों के 13 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में अब तक डीबीटी की धनराशि नहीं पहुंची है। सरकार की ओर से मिलने वाले 1200 रुपये के इंतजार में कई बच्चे बिना ड्रेस, जूते और मोजों के स्कूल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को स्कूलों की पड़ताल में भी कई बच्चे बिना वेशभूषा के मिले।
प्राथमिक विद्यालय नंबर सात, बुढ़ाना रोड
शामली नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर सात में 57 बच्चे पंजीकृत हैं। शुक्रवार को मौके पर 23 बच्चे मिले, जिनमें 10 बिना वेशभूषा के बैठे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य ने बताया कि कुछ बच्चों की डीबीटी की धनराशि आ चुकी है, लेकिन अभिभावकों ने अभी ड्रेस नहीं बनवाई है।
कन्या जूनियर हाईस्कूल नंबर एक
विद्यालय में कक्षा छह और सात के 16 बच्चों में पांच बिना वेशभूषा के मिले। कक्षा एक से तीन तक के 24 बच्चों में आठ और कक्षा चार से पांच तक के 11 बच्चों में तीन बच्चे बिना ड्रेस के थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक ने बताया कि विद्यालय में 128 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 113 के खातों में डीबीटी की धनराशि पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, माजरा रोड
कक्षा एक से पांच तक में तीन से चार बच्चे बिना ड्रेस के थे। प्रधानाध्यापक रविकांत ने बताया कि विद्यालय में 88 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 77 की डीबीटी की धनराशि आ चुकी है, जबकि 11 बच्चों का पैसा आना बाकी है।
तीन हजार बच्चों की धनराशि भेजने की प्रक्रिया जारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में करीब 69 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 56 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। शेष 13 हजार बच्चों को धनराशि मिलनी बाकी है। इनमें से तीन हजार बच्चों के खातों में पैसा भेजने की प्रक्रिया जारी है।