{"_id":"9a55118ba96c1f84b12cb7a20f68384b","slug":"the-second-phase-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के मतदान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के मतदान की तैयारी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कैराना ब्लाक में दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 88 बीडीसी व चार जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए एक लाख 32 हजार 166 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
दूसरे चरण में कैराना ब्लाक में होने वाले जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी पदों पर 13 अक्तूबर को नामांकन होगा। दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम ओपी वर्मा ने कैराना क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
दूसरे चरण के लिए जिला पंचायत के 10, 11, 12 व 13 वार्डों पर 88 मतदान केंद्र और 204 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए एक लाख 32 हजार 166 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तीन जोन और 27 सेक्टर बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए 41 वाहन लगाए जाएंगे। क्षेत्र में 68 अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के लिए मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पंचायत चुनाव 2015 के मददेनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन व्यय की जांच के लिए सीडीओ व वरिष्ठ कोषाधिकारी को सदस्य मनोनीत करते हुए आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ओपी वर्मा ने निर्वाचन आयोग का आदेश सीडीओ विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी को भेजा दिया है। सीडीओ ने इसकी पुष्टि की है।