{"_id":"6260542b55ef736c5512e655","slug":"the-school-operator-absconded-even-before-the-arrival-of-bsa-shamli-news-mrt585353295","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के आने की भनक लगते ही अमान्य स्कूलों को बंद कर संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के आने की भनक लगते ही अमान्य स्कूलों को बंद कर संचालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के पहुंचने से पहले ही अमान्य स्कूल बंद कर संचालक फरार
शामली। जिले में बिना मान्यता वाले स्कूल और मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन करने वालों के विरुद्ध बीएसए राहुल मिश्रा ने अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल चलाने पर संचालकों से जुर्माना वसूलने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, थानाभवन ब्लाक के दो गांव में बीएसए के पहुंचने की भनक लगते ही दो अमान्य स्कूलों पर ताला लगाकर संचालक फरार हो गए।
बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को उन्होंने थानाभवन ब्लाक के गांव देवीपुरा और महावतपुर में अमान्य स्कूल संचालित होने की सूचना पर छापा मारा, लेकिन जब वह गांव में पहुंचे तो उससे पहले ही दोनों स्कूल पर ताला लगाकर संचालक फरार हो गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को दोनों अमान्य स्कूल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अमान्य विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन न कराएं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अमान्य विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।