फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The process of construction of waste disposal plant started

कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The process of construction of waste disposal plant started
कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन

शामली। शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। हाईटेंशन लाइन को हटाए बिना ही इसका निर्माण किया जाएगा। सीएनडीएस कंपनी ने प्लांट का नक्शा फाइनल कर टेंडर निकाल दिया है।

शहर में भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण होना प्रस्तावित है। शासन से इसके लिए पिछले साल तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई थी। प्लांट का निर्माण सीएनडीएस कंपनी को करना है। प्लांट के चयनित भूमि के ऊपर हाईटेंशन लाइन जा रही थी। कंपनी के पहली बार के सर्वे में लाइन के कारण प्लांट का निर्माण न होना बताया था, लेकिन बाद में दूसरी बार किए सर्वे में कंपनी के अधिकारियों ने बिना लाइन के हटाए ही प्लांट का निर्माण करने को हरी झंडी दे रही है। प्लांट का डिजाइन तैयार कर निर्माण के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। कंपनी के सीनियर रेजीडेंट इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि शामली में कूड़ा निस्तारण प्लांट का डिजाइन तैयार हो गया है। इसके निर्माण का टेंडर निकाला गया है। उम्मीद है कि इस महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने निर्माण शुरू हो जाएगा। नगरपालिका शामली के ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएनडीएम कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed