फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The old railway line survey not, boycott

पुराने सर्वे पर पानीपत - मेरठ रेलवे लाइन नहीं, तो चुनाव बहिष्कार

Mon, 03 Oct 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 03 Oct 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
The old railway line survey not, boycott
panchyata - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पानीपत मेरठ रेलवे लाइन को पुराने सर्वे अनुसार बनाए जाने को लेकर कस्बा एलम में महापंचायत का आयोजन किया गया। पुराने सर्वे के आधार पर रेलवे लाइन न बनने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने, भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने और संसद का घेराव करने का निर्णय लिया गया। रेल मंत्री के नाम ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा गया। 
विज्ञापन


एलम में रेलवे स्टेशन के पास सर्व समाज की महापंचायत का आयोजन जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया। पंचायत में समाजसेवी डाक्टर विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन को खतौली की ओर से ले जाने चाहते हैं जबकि 30 वर्ष पूर्व उक्त रेलवे लाइन का सर्वे मेरठ से सरधना-बु़ढाना, राजपुर, एलम, गंगेरू, तीतरवा़डा से होते हुए पानीपत किया गया था। 
विज्ञापन


चेयरमैन उदयवीर सिंह पंवार, सुनील प्रताप मुल्हेड़ा ने कहा कि अगली कोई पंचायत इस मामले को लेकर नहीं होगी। रेलमार्ग से संबंधित सभी जगहों पर रेल और सड़क मार्ग जाम कर दिए जाएंगे। ठाकुर घासीराम ने 25 अक्तूबर तक का समय दिया अन्यथा चुनाव बहिष्कार करने के साथ भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा। पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, डाक्टर इशरत अली,  कैप्टन सत्यपाल, पप्पू, राजपाल प्रधान, सूरज सिंह, विजेंद्र राणा निरपाडा, राजपाल सिंह एलम, फैज मौहम्मद जोगया खेड़ा आदि रहे। अध्यक्षता बुद्ध सिंह पारसी, संचालन राजबीर शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed