{"_id":"58879ba94f1c1b380fcf3eb4","slug":"the-new-government-to-overcome-the-shortage-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार शिक्षकों की कमी को करे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार शिक्षकों की कमी को करे दूर
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही चुनावी चर्चा को दौर तेजी से शुरू हो रहा है। वह चाहे स्कूल हो या फिर डिग्री कॉलेज हर जगह चुनावी माहौल गरम है। डिग्री कॉलेजों में भी छात्र छात्र ग्राउंड में बैठकर चुनावी चर्चा करते हुए आने वाली सरकार व क्षेत्र के विधायक के बारे में चर्चा करते मिले। अमर उजाला ने शहर के वीवी पीजी कॉलेज में पहुंचकर ग्राउंड बैठे कुछ छात्र छात्राओं की चर्चा सुनी।
वीवी पीजी कॉलेज में छात्राओं के ग्रुप में बैठी इंदू रानी कहा कि शहर के कॉलेजों में मनमर्जी विषय नहीं मिलते। जिसके लिए विषय की कमी होने के कारण लड़कियों को बाहर जाना पड़ता है। नई सरकार को यहां भी विषयों की बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। पूजा ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में सीटों की कमी होने के कारण गरीब छात्राओं को निजी कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता है। जिससे उन पर मंहगी फीस की मार पड़ती है। सरकारी कॉलेजों में सरकार को सीटों की बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। मधु रानी कह रही कि डिग्री कॉलेजों में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था होनी चाहिए।
मोनिका, ममता, नितिका व नीशूू पांचाल ने कहा कि जनपद के कॉलेजों में एमकॉम नहीं है जिसके कारण छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है। छात्रों के ग्रुप में गुरमीत कुमार कह रहे कि भाइयों अबकी बार वोट ऐसे विधायक को देनी चाहिए जो हमारे जनपद में यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए कदम बढ़ाए। विनीत ने कहा कि कॉलेजों में खेलों की ओर ना तो कोई ध्यान देता है और ना ही खेलों का पूरा सामान कॉलेजों में है।
विज्ञापन
खेलों की ओर ध्यान देने वाली सरकार को वोट देंगे। विरेंद्र और गौरव ने कहा कि यहां कॉलेजों में बहुत ही छोटी लाइब्रेरी है। जबकि कॉलेजों में बड़ी बड़ी लाइब्रेरी होनी चाहिए। पुष्पराज, सूरज और विपिन ने कहा कि गरीब छात्रों के लिए कॉलेजों में हॉस्टल बनने चाहिए। विपिन ने कहा कि जनपद में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाने वाले को ही वोट देंगे। जिससे गरीब छात्र भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई घर के पास ही कर सके।