{"_id":"6043cd618ebc3ecbad66b203","slug":"the-municipality-got-the-objection-painted-on-the-objectionable-picture-shamli-news-mrt5286983182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक चित्र पर पालिका ने कराई पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक चित्र पर पालिका ने कराई पुताई
विज्ञापन
आपत्तिजनक चित्र पर पालिका ने कराई पुताई
शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए नगरपालिका द्वारा कोरोना वायरस को लेकर बनवाई गई वॉल पेंटिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर पेेंटिंग वायरल हुई, तो पालिका ने शाम को आपत्तिजनक वाले चित्र पर पुताई कराकर उसे ठीक करा दिया। इस पेंटिंग में हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर की तरह चित्र बनाकर कोरोना को भगाने का स्लोगन लिखा गया है।
शहर में मिल रोड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने कोतवाली की दीवार पर बनी वॉल पेंटिंग में चिकित्सक की यूनिफार्म पहने महिला के मुंह पर मास्क, दाहिने हाथ में सैनिटाइजर, बाएं हाथ में कोरोनारोधी वैक्सीन का इंजेक्शन और एक हाथ में त्रिशूल दिखाया गया है। जो नीचे लेटे कोरोना रूपी व्यक्ति की छाती पर पैर रखकर और त्रिशूल से वार करते हुए दिखाया गया है। इस वॉल पेंटिंग में वैक्सीन ही दवाई भागो कोरोना भाई का स्लोगन लिखा गया है। यह वॉल पेंटिंग लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि जिस तरह की पेंटिंग बनाई गई है, उस तरह की तस्वीर हिंदू धर्म में मां काली और भगवान शिव की है। यह पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया करनी शुरू कर दी। शनिवार शाम को नगरपालिका ने आपत्तिजनक चित्र पर पुताई करा दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए शहर में वॉल पेंटिंग और बैनर आदि लगाए जा रहे हैं। देवी-देवता के रूप वाली वॉल पेेंटिंग का मामला जानकारी मेें आने पर उसे ठीक करा दिया गया है।