फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The memories of Atal ji are related to the district

-- जिले से जुड़ी है अटल जी की यादें------------------- -- सभाओं में गड्ढ़े में सड़क और सड़क में गड्ढ़ा का डायलोग वेस्ट यूपी मे

Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The memories of Atal ji are related to the district
कैराना में पूर्व चेयरमैन बाबू बशीर अहमद के आवास पर खाना खाते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजप? - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादें जिले से जुड़ी हुई हैं। वह जिले मे कई बार आए। कैराना और शामली में दो बार आए थे। वर्ष 1996 में लोकसभा और विधानसभा चुनावी सभा में भाजपा के नायक के रूप में ग़ड्ढे में सड़क और सड़क में गड्ढ़ा का डायलॉग वेस्ट यूपी में चर्चित रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिले में यादें जुड़ी हुई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह और पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के नेतृत्व में जनमोर्चा और जनतादल का गठन हो जाने के बाद कांग्रेस सरकार के खिलाफ देश का सारा विपक्ष एक जुट हो गया था। उनमें पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल रहे। सबसे पहले वह वर्ष 1988 में कैैराना के मोहल्ला छड़ियान मैदान में सभा को संबोधित किया था। सभा के बाद वह कैैराना के पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन बशीर अहमद के आवास पर दोपहर के भोज में शामिल रहे। दूसरी बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में लोकसभा और विधानसभा चुनावी सभा में भाजपा के नायक के रूप में मुजफ्फरनगर जिले में सबसे पहले उन्होंने शहर के टाउन हाल में चुनावी सभा को संबोधित किया। अगले दिन शहर के मेरठ रोड स्थित पेट्रोल व्यवसायी अखिलेश दास अग्रवाल के यहां सुबह का नाश्ता लेकर मीडिया से रूबरू हुए थे। जिले में चुनावी सभाओं के लिए निकले। चुनावी दौरे के दौरान उन्होंने शामली के वीवी इंटर कालेज में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में उनका यह डायलॉग गड्ढ़े में सड़क और सड़क मे गड्ढ़ा का डायलॉग वेस्ट यूपी में चर्चित रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मनोज शर्मा बताते है कि भाजपा सांसद और कैैैराना के विधायक तथा प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे हुकुम सिंह की चुनावी सभा में आए थे। अटल जी को शामली की चुनावी सभा में मुजफ्फरनगर शहर से लाने की जिम्मेदारी उस समय के भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष ओमकुमार गर्ग, मोहित जैन सौंपी गई थी। डाक्टर शर्मा बताते है कि जब अपनी टीम का परिचय उन्हें दिया तो वाजपेयी जी ने तपाक से जवाब दिया कि सड़क टूटी हुई है, रास्ते में उनकी कमर में दर्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी के रोकने पर भी मिलने से नहीं रुके थे
शामली। वीवी इंटर कालेज के प्रवक्ता डाक्टर मनोज शर्मा के मुताबिक शामली के पूर्वी यमुना नहर खंड के गेस्ट हाउस में मिलने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेे तो सुरक्षा डयूटी में लगे एसपीजी के जवानों ने उन्हें रोक दिया। अटल जी गुस्से मे गेस्ट हाउस के कमरे से निकले और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और उद्यमी मोहित जैन के यहां रोटी, दाल और खीर का भोजन बड़े चाव से खाया।

शामली में भाजपा नेता मोहित जैन  के आवास पर  पूर्व प्रधानमंत्री  स्व अटल बिहारी वाजपयी  फाइल  फोटा

शामली में भाजपा नेता मोहित जैन के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपयी फाइल फोटा- फोटो : SHAMLI

शामली में अधिवक्ता सुशील कुमार  से वार्ता करते पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपयी  फाइल  फो?

शामली में अधिवक्ता सुशील कुमार से वार्ता करते पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपयी फाइल फो?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed