फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The lavish decoration of the temples on Janmashtami

जन्माष्टमी पर मंदिरों में की गई भव्य सजावट

Thu, 25 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 25 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The lavish decoration of the temples on Janmashtami
Janmashtami - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्हें बिजली की रंग -बिरंगी झालरों से सजाया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर के शिवचौक, श्री हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला, बुढ़ाना रोड स्थित श्री बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी मंदिर ठाकुरद्वारा, गांधी चौक स्थित कुटी वाला मंदिर, रेशमी कटरा स्थित  लक्ष्मी नारायण मंदिर, रेलपार स्थित मां र्दु्गा शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी में रघुनाथ मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी मंदिर, शामली चीनी मिल में राधा कृष्ण मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। प्राचीन शिव मंदिर सती वाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर श्रीकृष्ण का फूलों का बंगला  मुक्तश्वेर महादेव का श्रंगार व छप्पन भोग लगाया जाएगा। गोविंद सखा संजय गोयल द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


 पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष मनीष चौहान  बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।  मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी।  झांकियां देखने के लिए  25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे।  शामली के प्रसिद्ध पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चंद्रोदय मध्य रात्रि 12 बजकर आठ बजे होगा।  शामली में बारह बजकर पंद्रह मिनट पर चंद्र दर्शन होंगे। विशेष  पूजा-अर्चना ग्यारह बजे से लेकर बारह बजे तक होगी। चंद्र दर्शन व अर्घ्य दिए जाने के बाद व्रत खोला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामनगरी के नाम से शामली है प्रसिद्ध
शामली। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण के नाम से शामली- श्यामानगरी  प्रसिद्ध है।  महाभारत काल में भगवान  श्रीकृष्ण हस्तिनापुर से  कुुरुक्षेत्र जाते समय शामली के मंदिर हनुमान धाम पर रुके थे। एक रात के विश्राम के बाद कुरुक्षेत्र के रवाना हुए। बंगाल से लाहौर जाने वाला राजमार्ग शामली से होकर गुजरता है। अब यह मार्ग मेरठ- करनाल मार्ग हो गया है। माना जा रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के आसपास कु रु वंश का अधिपत्य था। बरनावा का लक्ष्यागृह से  बागपत का रिश्ता रहा है। कैैराना, कांधला, करनाल, पानीपत, नकुड़, थानाभवन में कुरुवंश के राजकुमार कर्ण, भीम, अर्जुन और नकुल  के नाम से नगर प्रसिद्ध रहे हैं।  


जन्माष्टमी पर रहेगी कड़ी सुरक्षा 
शामली। आज जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि मंदिरों तथा चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त करेगी। इस दौरान संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed