फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The last day to file nomination papers 36

आखिरी दिन 36 नामांकन पत्र दाखिल

Wed, 25 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The last day to file nomination papers 36
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा, रालोद, सपा, बसपा के दिग्गजों समेत 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें  शामली में 14, थानाभवन में 13, कैराना विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में कैराना विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी अनिल चौहान,  सरफराज लोकदल, सेठपाल निर्दलीय, मुनव्वर एआईएमआईएम, मुर्सलीन, सहेंद्र भारतीय वंचित समाज पार्टी, विनोद कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सुरेश राणा, अब्दुल वारिस खां बसपा और उनकी मां मुशर्रत बेगम ने निर्दलीय, जावेद राव रालोद, राहत अली निर्दलीय, डॉ. सुधीर पंवार सपा, प्रवेज अली, मुस्तकीम, अमरपाल, सहदेव, नसीम, सुनील ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है। 
विज्ञापन


शामली विधानसभा नामांकन कक्ष में तेजेंद्र निर्वाल भाजपा, विजेंद्र मलिक रालोद, मोहम्मद इस्लाम बसपा, मनीष चौहान निर्दलीय, बिलाल पीस पार्टी, अरविंद कुमार बहुजन मुक्ति मोर्चा, पंकज मलिक कांग्रेस, लोकेंद्र, इनाम, ओमपाल सिंह, डाक्टर नसरीन, सरफराज, संजीव कुमार, गुफरान काजमी निर्दलीय ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती  रही। दोपहर तीन बजे के बाद शामली विधानसभा के आरओ एसडीएम सदर एमपी सिंह ने नामांकन कक्ष को अंदर से बंद करा दिया था। एक-एक घंटे के बाद प्रत्याशियों एवं उनके अधिवक्ताओं को बाहर निकाल रहे थे। 
आखिरी दिन जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों कैराना के चुनाव प्रेक्षक अनिल उद्धवराज दीगर, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के एसएल केन, शामली विधानसभा क्षेत्र के आईएएस देवेंद सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में डेरा डाल दिया है। 

उन्होंने सभी विधानसभा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को कलक्ट्रेट सभा कक्ष में दोपहर तीन बजे राजनैतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ बैठक  करेंगे।         


एसटी तिराहे पर पुलिस से हुई नोकझोंक 
मनीष चौहान के समर्थक जब एसटी तिराहा पहुंचे, तो वहां मौजूद सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को         रोकने की कोशिश की, तो नोकझोंक तक हुई। बैरियर लगाया गया,  लेकिन समर्थकों ने बैरियर हटा दिए और कलक्ट्रेट की तरफ जा पहुंचे। वहां पर भी पुलिस को कड़ी  मशक्कत करके नारेबाजी कर रहे लोगों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed